रोहतास: 'सांसे हो रही है कम, आओ वृक्ष लगाएं हम', दिनारा में चला पर्यावरण बचाओ अभियान

वृक्षारोपण के लिए जाते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड में 'वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ' अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया.
Rohtas News : रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड में सोमवार को शिव शिष्य परिवार के सौजन्य से "वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ" अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों के सहयोग से विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.
थाना परिसर से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक लगाए गए पौधे
अभियान के तहत दिनारा थाना परिसर, प्रखंड मुख्यालय सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए. कार्यक्रम का उद्देश्य हरित वातावरण को बढ़ावा देना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था.
जल और जंगल बचाने का दिया संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भरत राम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण से निपटने के लिए जल और जंगल का संरक्षण बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए नारा दिया, "सांसे हो रही है कम, आओ वृक्ष लगाएं हम." उपस्थित लोगों ने भी इस नारे को दोहराकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.
ग्रामीणों के बीच बांटे गए पौधे
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं अधिकारियों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया, ताकि वे अपने घरों, खेतों और आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें.
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
पौधारोपण अभियान में सरस्वती देवी, मालती देवी, मीणा देवी, मंजू देवी, रीमा देवी, गुड़िया देवी, चंपा देवी, राजन देवी, विमला देवी, कश्मीरा देवी, रेनू देवी, राधे, कन्हैया, श्री राम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










