रोहतास: कोचस नगर पंचायत बोर्ड की बैठक, होल्डिंग टैक्स से लेकर अतिक्रमण हटाने तक के प्रस्ताव पास

Updated:
विज्ञापन

सामान्य बोर्ड की बैठक में उपस्थित मुख्य पार्षद,उपमुख्य पार्षद व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोचस नगर पंचायत में सोमवार को हुई सामान्य बोर्ड बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. इसमें स्वच्छता, अतिक्रमण हटाने, वेंडिंग जोन, पार्किंग स्टैंड, सड़कों के वर्गीकरण और होल्डिंग टैक्स में वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिले के कोचस नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक सोमवार को मुख्य पार्षद शबनम परवीन की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में शहर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, वेंडिंग जोन, पार्किंग स्टैंड, सड़कों के वर्गीकरण और होल्डिंग टैक्स सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई. समीक्षा के बाद सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया.

विज्ञापन

शहर विकास से जुड़े कई प्रस्तावों पर बनी सहमति

नगर कार्यपालक पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बैठक में पिछली बैठक की संपुष्टि के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई. इसके अलावा नगर क्षेत्र में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए.

अतिक्रमण हटाने और वेंडिंग जोन पर बनी कार्ययोजना

बैठक में शहर के विभिन्न हिस्सों से अतिक्रमण हटाने की कार्ययोजना तैयार करने, वेंडिंग जोन और पार्किंग स्टैंड के लिए उपयुक्त जमीन चिह्नित करने तथा नगर क्षेत्र में पार्षदों द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

होल्डिंग टैक्स और सड़कों के वर्गीकरण पर भी फैसला

सामान्य बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र की सड़कों के वर्गीकरण और होल्डिंग टैक्स की दरों में वृद्धि से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई. सदन ने सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी देते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया.

बैठक में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

बैठक में उप मुख्य पार्षद स्नेहा कुमारी, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रीति आर्या, रीता देवी, विनय सिंह, रोहित कुमार केसरी, राकेश साह, काशीनाथ सिंह, शहजाद खान सहित अन्य पार्षद एवं नगर पंचायत के अधिकारी उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन