रोहतास: दिनारा में 6 घंटे बिजली रहेगी बंद, 11 केवी फीडर के तकनीकी कार्य को लेकर जारी हुआ शटडाउन

सांकेतिक तस्वीर
रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड में 15 जुलाई को 6 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. 11 केवी मेदनीपुर और खनिता फीडर के तकनीकी कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है.
Rohtas Dinara Power Shutdown : रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में 15 जुलाई (बुधवार) को छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग ने बताया कि 11 केवी मेदनीपुर और खनिता फीडर के बाईफरकेशन एवं तकनीकी कार्य के कारण निर्धारित समय तक शटडाउन लिया जाएगा.
Rohtas News : सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा शटडाउन
दिनारा के कनीय विद्युत अभियंता विकास कुमार ने बताया कि विद्युत शक्ति उपकेंद्र लिलवछ (दिनारा) से निर्गत 11 केवी मेदनीपुर और खनिता फीडर का बाईफरकेशन किया जाएगा. इस दौरान सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक दोनों फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी.
बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत
उन्होंने बताया कि फीडर बाईफरकेशन और आवश्यक तकनीकी मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुरक्षित, सुदृढ़ और निर्बाध होगी. इससे उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा.
उपभोक्ताओं से विभाग की अपील
विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन अवधि से पहले अपने जरूरी बिजली संबंधी कार्य पूरे कर लें और तकनीकी कार्य में विभाग का सहयोग करें. विभाग ने भरोसा दिलाया कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










