रोहतास में PM सूर्य घर योजना में तेजी लाने के निर्देश, रोहतास में 371 घरों पर लग चुके हैं रूफटॉप सोलर प्लांट

वर्चुअल बैठक में उपस्थित डीएम | Prabhat Khabar Network
रोहतास जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए वर्चुअल समीक्षा बैठक हुई. 3 किलोवाट तक के सोलर प्लांट पर ₹78 हजार तक की सब्सिडी उपलब्ध है.
PM Surya Ghar Rooftop Solar Scheme : रोहतास जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना में तेजी लाने और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने पर जोर दिया गया.
Rohtas News : 3 किलोवाट तक के प्लांट पर ₹78 हजार तक की सब्सिडी
बैठक में डीएम ने बताया कि योजना के तहत 1 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर ₹30 हजार, 2 किलोवाट पर ₹60 हजार और 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर अधिकतम ₹78 हजार तक की सब्सिडी दी जा रही है. इसके अलावा लाभार्थियों को सोलर प्लांट लगाने के लिए रियायती ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है.
रोहतास में 371 घरों पर लग चुके हैं सोलर संयंत्र
जिलाधिकारी ने बताया कि रोहतास जिले में अब तक 371 उपभोक्ताओं के घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं. उन्होंने इस संख्या में तेजी से बढ़ोतरी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
समय सीमा में पूरा हो सोलर प्लांट का कार्य
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदन स्वीकृत होने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर सोलर संयंत्र की स्थापना सुनिश्चित कराई जाए. साथ ही योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं को सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करने को कहा.
लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील
बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने योजना की प्रगति की समीक्षा की और आम नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










