डिलिवरी मैसेज के बाद भी नहीं मिला गैस सिलिंडर

Updated:
विज्ञापन
डिलिवरी मैसेज के बाद भी नहीं मिला गैस सिलिंडर

SASARAM NEWS.सरकार व जिला प्रशासन के प्रयासों के बावजूद रसोई गैस सिलिंडर आपूर्ति में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं. कोचस नगर के वार्ड चार निवासी उपभोक्ता नीलम चौबे ने गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन दिया है.

विज्ञापन

शिकायत करने पर ग्राहक को एजेंसी से मिली कनेक्शन रद्द करने की धमकी

उपभोक्ता ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया आवेदन

एजेंसी ने अनभिज्ञता जतायी, सिलिंडर की कमी बतायी वजह

कोचस

.सरकार व जिला प्रशासन के प्रयासों के बावजूद रसोई गैस सिलिंडर आपूर्ति में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं. कोचस नगर के वार्ड चार निवासी उपभोक्ता नीलम चौबे ने गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन दिया है.आवेदन में उन्होंने बताया कि वे मां मुंडेश्वरी एचपी गैस एजेंसी, कोआथ (कोचस) की उपभोक्ता हैं. उन्होंने 20 मार्च को गैस सिलिंडर की बुकिंग करायी थी, जिसके बाद 28 मार्च को आपूर्ति संख्या के साथ मैसेज प्राप्त हुआ. इसके कुछ दिन बाद सिलिंडर डिलीवरी का मैसेज भी मोबाइल पर आ गया, लेकिन अब तक गैस सिलिंडर उनके घर नहीं पहुंचा.उपभोक्ता ने बताया कि इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत करने के बाद एजेंसी की ओर से उन्हें धमकी भरे फोन आने लगे. शिकायत वापस नहीं लेने पर गैस कनेक्शन रद्द करने की बात कही जा रही है.वहीं, इस संबंध में मां मुंडेश्वरी एचपी गैस एजेंसी के संचालक राजेश सिन्हा ने मामले की जानकारी से इनकार किया. उन्होंने कहा कि संभव है सिलिंडर की कमी के कारण डिलीवरी नहीं हो सकी हो, हालांकि डिलीवरी मैसेज को लेकर उन्होंने कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन