एनएच-319 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
एनएच-319 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

पीएचसी से सदर अस्पताल रेफर, इलाज के दौरान हुई मौत

विज्ञापन

श्राद्ध से लौट रहा था बाइक सवार, हुआ हादसा पीएचसी से सदर अस्पताल रेफर, इलाज के दौरान मौत प्रतिनिधि, दिनारा थाना क्षेत्र के आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे-319 पर दिनारा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इलाज के दौरान सासाराम में उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के धवनियां गांव निवासी कलटर पासवान के 25 वर्षीय पुत्र चंदन पासवान के रूप में की गयी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी को एंबुलेंस से पीएचसी ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख डॉ ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया. सासाराम में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन पासवान नटवार थाना क्षेत्र के तेनुअज गांव में अपनी सास के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन