रोहतास में शान से फहराया गया तिरंगा, कोचस नगर पंचायत से स्कूलों तक गूंजा राष्ट्रगान
राजमुनी देवी चन्द्रधर राय महाविद्यालय नौंवा में झंडोत्तोलन करते प्राचार्य व अन्य | Prabhat Khabar Network
कोचस नगर पंचायत और प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों व स्कूलों में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य पार्षद और अधिकारियों ने शान से तिरंगा फहराया।
Rohtas News : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कोचस नगर पंचायत समेत प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में आन, बान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, थानों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और पंचायत भवनों में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया.
नगर पंचायत कार्यालय से लेकर थाना और अस्पताल तक फहराया गया तिरंगा
नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मुख्य पार्षद शबनम परवीन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी. कोचस थाना परिसर में थानाध्यक्ष नीतीश कुमार, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार, महात्मा गांधी चौक परिसर में नगर वैश्य अध्यक्ष सूरज सेठ और बीआरसी भवन में बीईओ सुरभि राज ने ध्वजारोहण किया.
राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी हुआ ध्वजारोहण
राजमुनी देवी चन्द्रधर राय महाविद्यालय नौंवा में प्रभारी प्राचार्य प्रो. रामनाथ सिंह ने ध्वजारोहण किया. कांग्रेस कार्यालय में रविंद्र नाथ पाठक, जदयू कार्यालय में हरिहर प्रसाद सिंह, युवा चेतना संघ कार्यालय में प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस अखिलेश त्रिपाठी, प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख ललिता देवी और सीनियर सिटीजन एसोसिएशन कार्यालय में सत्यनारायण सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
पंचायत भवनों और पैक्स कार्यालयों में भी दिखा उत्साह
परसथुआं थाना परिसर में थानाध्यक्ष रामचन्द्र चौपाल ने तिरंगा फहराया. नगर पैक्स कार्यालय में अध्यक्ष सुनील दूबे, अगरसीडिहरा पैक्स में अध्यक्ष अजय तिवारी, कंजर पंचायत सरकार भवन में मुखिया ददन प्रसाद, अगरसीडिहरा में मुखिया कमलाकांत पाण्डेय और कथराई पंचायत में मुखिया निर्मला देवी ने ध्वजारोहण किया.
स्कूलों में बच्चों ने उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस
मेकर इंडिया पब्लिक स्कूल में निदेशक ई. राजीव रंजन, इम्पेरियल पब्लिक स्कूल में प्राचार्य राकेश पाण्डेय, रोहतास पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल शशिकांत सिंह, डीपीएस में निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह और विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल में सहायक अभियंता अमन कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.
कोचस प्लस टू उच्च विद्यालय में प्राचार्य रमेश तिवारी, कोचस मिडिल स्कूल में प्रधानाध्यापक मधु मालती सिंह, कंजर मध्य विद्यालय में सुरेश कुमार, परसियां मिडिल स्कूल में बुद्धि बलधन राव, कपसियां मिडिल स्कूल में प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कुछिला में प्रधानाध्यापक पंकज कुमार और सरेयां उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक प्रमोद तिवारी ने ध्वजारोहण किया.
प्राथमिक विद्यालयों में भी मनाया गया राष्ट्रीय पर्व
प्राथमिक विद्यालय हरिदासपुर में प्रधान शिक्षक ममता कुमारी और प्राथमिक विद्यालय सारंगपुर में प्रधान शिक्षक ओमप्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों ने राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









