रोहतास: नासरीगंज में प्राकृतिक आपदा से मृत पांच लोगों के आश्रितों को मिला 4-4 लाख रुपये का चेक

Updated:
विज्ञापन

मृतक आश्रित को चार लाख का चेक देती सीओ | Prabhat Khabar Network

रोहतास में प्राकृतिक आपदाओं से जान गंवाने वाले पांच लोगों के आश्रितों को राज्य सरकार ने 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि के चेक सौंपे. डूबने और सर्पदंश से हुई मौतों के बाद परिवारों को मिली आर्थिक मदद.

विज्ञापन

Rohtas News: प्राकृतिक आपदा जैसे डूबने, वज्रपात या सर्पदंश से जान गंवाने वाले व्यक्तियों के आश्रितों को राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि दी जाती है. इसी के तहत सीओ अंचला कुमारी ने पांच मृतकों के आश्रितों को अपने कार्यकाल कक्ष में चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा.

इन पांच मृतकों के आश्रितों को मिला चेक

सीओ अंचला कुमारी ने बताया कि प्रखंड के जमालपुर निवासी शिवपूजन चौधरी की 21 अगस्त 2024 को पानी में डूबने से मौत हुई थी. उनकी पत्नी संतरा देवी को चार लाख रुपये का चेक दिया गया.

मंगराव निवासी शिवनारायण यादव की 17 जुलाई 2025 को पानी में डूबने से मौत के बाद उनकी पत्नी समुंद्री देवी को सहायता राशि का चेक दिया गया.

मंगराव निवासी पूजा कुमारी की 19 सितंबर 2023 को पानी में डूबने से मौत हुई थी. उनकी मां रीता देवी को चार लाख रुपये का चेक दिया गया.

वंशराज बिगहा निवासी महेंद्र सिंह की 19 सितंबर 2009 को सांप काटने से मौत हुई थी. उनकी पत्नी मोतीझारो देवी को चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का चेक दिया गया.

वहीं पडुरी निवासी शिवकुमार पासी की पांच जून 2024 को पानी में डूबने से मौत हुई थी. उनकी पत्नी मानती देवी को चार लाख रुपये का चेक सौंपा गया.

कई वर्षों बाद मिला सहायता राशि का चेक

कई वर्षों बाद अनुग्रह सहायता राशि का चेक मिलने पर मृतकों के आश्रितों ने खुशी व्यक्त की. आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से दी गयी इस सहायता राशि से आश्रित परिवारों को आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है.

मौके पर अंचल नाजिर नागेंद कुमार, कर्मी नागदेव पासवान, अजित कुमार गुप्ता, कृष्णा कुमार, हरिओम श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे.

मृतक आश्रित को चार लाख का चेक देती सीओ | Prabhat Khabar Network
मृतक आश्रित को चार लाख का चेक देती सीओ | Prabhat Khabar Network
मृतक आश्रित को चार लाख का चेक देती सीओ | Prabhat Khabar Network
मृतक आश्रित को चार लाख का चेक देती सीओ | Prabhat Khabar Network
मृतक आश्रित को चार लाख का चेक देती सीओ | Prabhat Khabar Network
मृतक आश्रित को चार लाख का चेक देती सीओ | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
राहुल कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राहुल कुमार मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन