सासाराम में विश्व अंगदान दिवस पर नारायण मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, निकाली रैली

Updated:
विज्ञापन

रैली निकालते डॉक्टर की तस्वीर

Sasaram News : नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में विश्व अंगदान दिवस पर जागरूकता रैली और कार्यक्रम आयोजित, लोगों को अंगदान के महत्व के प्रति किया गया जागरूक.

विज्ञापन

Sasaram News : नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के तत्वावधान में विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और आम लोगों को अंगदान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अंगदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करना था.

स्कूल में शैक्षणिक कार्यक्रम और लघु फिल्म की स्क्रीनिंग

कार्यक्रम के तहत संस्थान के इंटर्न ने स्कूल में शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान छात्रों को अंगदान का अर्थ, दान किए जा सकने वाले अंगों एवं ऊतकों तथा अंतिम चरण के अंग विफलता से पीड़ित मरीजों के जीवन को बचाने में अंगदान की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई. इंटर्न द्वारा तैयार लघु जागरूकता फिल्म भी छात्रों को दिखाई गई. फिल्म के माध्यम से बताया गया कि एक व्यक्ति का अंगदान किसी दूसरे व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है.

पोस्टर और प्लेकार्ड के साथ निकाली जागरूकता रैली

शाम को नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में अंगदान जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में इंटर्न ने पोस्टर और प्लेकार्ड के साथ हिस्सा लिया. पोस्टर और प्लेकार्ड पर अंगदान को बढ़ावा देने वाले संदेश और नारे लिखे थे. रैली के माध्यम से छात्रों, अस्पताल कर्मियों, मरीजों, तीमारदारों और आम लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक किया गया.

अंगदान का संकल्प लेने और पंजीकरण की दी जानकारी

रैली के समापन पर उपस्थित लोगों को अंगदान का संकल्प लेने की प्रक्रिया और अधिकृत अंगदान प्रणाली के माध्यम से पंजीकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई. कार्यक्रम का समापन 'अंगदाता बनें, जीवन रक्षक बनें' के नारे के साथ हुआ.

विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम का आयोजन कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. निपेंद्र आनंद के मार्गदर्शन में किया गया. इस दौरान प्रो. डॉ. श्रीकृष्ण, एसआर डॉ. पंकज मिश्रा, डॉ. एनके जोशी, डॉ. विशाल कुमार सिंह, डॉ. भरत तंवर, डॉ. शिवम कुमार और डॉ. निधि कुमार मेहता मौजूद रहीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. भरत तंवर, डॉ. अमूल्य स्वाति, डॉ. वंदना और डॉ. अंकिता शुक्ला के मार्गदर्शन में डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. शिवानी, डॉ. पूजा कुमारी, डॉ. संगीता, डॉ. अंकित नाथ, डॉ. कुमार अविनाश, डॉ. खुशबू कुमारी, डॉ. सिमरन सिंह, डॉ. रोहित कुमार सहित अन्य को-इंटर्न्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Also Read : रजौली पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार तीन वारंटी गिरफ्तार


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन