दो दिवसीय अनशन-सत्याग्रह समाप्त, बीडीओ और सीओ ने कराया जल ग्रहण
दो दिवसीय अनशन को समाप्त कराते बीडीओ व सीओ
Sasaram News : नासरीगंज प्रखंड मुख्यालय पर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा का दो दिवसीय अनशन बीडीओ और सीओ द्वारा जल ग्रहण कराने के बाद समाप्त हुआ.
Sasaram News : नासरीगंज प्रखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के आह्वान पर आयोजित दो दिवसीय सामूहिक अनशन-सत्याग्रह का समापन हो गया. बीडीओ मोहम्मद नौशाद आलम सिद्दीकी और सीओ अंचला कुमारी ने अनशनकारियों को जल ग्रहण कराकर अनशन समाप्त कराया. धरना की अध्यक्षता सुदामा सिंह ने की, जबकि संचालन भाकपा माले के प्रखंड सचिव कैसर नेहाल ने किया.
केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर साधा निशाना
सभा को संबोधित करते हुए कैसर नेहाल ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां गरीब, किसान और मजदूर विरोधी हैं. उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि मजदूरों के अधिकारों में कटौती की जा रही है, जिससे उन्हें बंधुआ मजदूरी जैसी स्थिति की ओर धकेला जा रहा है.
Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास
खेत व ग्रामीण मजदूरों के लिए रखीं 12 सूत्री मांगें
अनशन के दौरान 12 सूत्री मांगें रखी गईं. इनमें खेत एवं ग्रामीण मजदूरों को काम और काम का उचित दाम देने, गरीब भूमिहीनों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाने पर रोक लगाने तथा जहां गरीब बसे हुए हैं, वहां उन्हें बासगीत जमीन का पर्चा देने की मांग शामिल रही. इसके अलावा सभी पंचायतों में भूमिहीन परिवारों के लिए सरकारी आवासीय कॉलोनी विकसित करने सहित अन्य मांगें भी रखी गईं.

राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया स्मार पत्र
कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित राष्ट्रपति के नाम स्मार पत्र भी अधिकारियों को सौंपा. इस मौके पर युवा नेता मो. ताहीद उर्फ फिरोज आलम, मोतीलाल साह, धर्मु राम, सुदामा सिंह, हेलाल खां, मुअज्जम हुसैन, नंद कुमार सिंह, शफीक खां, नागेंद्र राम, रिंकू राम, साधु सिंह, बसंत राम, विनय राम, नीलकेवल सिंह, कल्टर सिंह, मुन्ना राम, संजय राम, संतोष राम और चंदन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








