गैस एजेंसी पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, अधिक राशि वसूली की शिकायतों पर लगाई फटकार

Updated:
विज्ञापन

अभय इंडियन गैस एजेंसी का निरीक्षण करतीं एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी, बीडीओ शेफाली और मौजूद एजेंसी संचालक

Sasaram News : नोखा में गैस एजेंसी पर एसडीएम ने की छापेमारी. होम डिलीवरी में अधिक राशि वसूलने की शिकायत पर संचालक को दी सख्त चेतावनी और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Sasaram News : नोखा में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं से निर्धारित राशि से अधिक वसूली और समय पर सिलेंडर नहीं पहुंचाने की शिकायत पर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली ने शुक्रवार को अभय इंडियन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया. शिकायत मिलने के बाद एजेंसी पहुंचीं एसडीएम ने संचालक से गैस सिलेंडर वितरण, होम डिलीवरी व्यवस्था और उपभोक्ताओं से ली जा रही राशि की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एजेंसी संचालक को फटकार लगाई.

निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं लेने का निर्देश

एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं से गैस सिलेंडर की निर्धारित कीमत के अलावा किसी भी प्रकार की मनमानी अतिरिक्त राशि नहीं ली जाए. साथ ही होम डिलीवरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी से जुड़े मामलों में उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने अथवा होम डिलीवरी में लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने संचालक को शिकायतों का तत्काल समाधान करने और वितरण व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया.

नोखा पीएचसी का भी किया औचक निरीक्षण

गैस एजेंसी के निरीक्षण के बाद एसडीएम ने नोखा पीएचसी का भी औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली. एसडीएम ने अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया.

शिकायतों के त्वरित समाधान पर प्रशासन का जोर

मौके पर बीडीओ शेफाली ने कहा कि प्रशासन की ओर से आम लोगों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है. गैस वितरण और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए जाएंगे. एसडीएम के अचानक निरीक्षण से गैस एजेंसी और पीएचसी प्रशासन में हलचल रही. अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार और लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन