सासाराम में प्रस्तावित उच्च शिक्षा अधिनियम के विरोध में नौवें दिन भी काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन
मांग के समर्थन में विरोध करते शिक्षक व कर्मी
Sasaram News : सासाराम के शांति प्रसाद जैन कॉलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रस्तावित उच्च शिक्षा अधिनियम के विरोध में नौवें दिन भी काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया.
Sasaram News : प्रस्तावित बिहार सरकार उच्च शिक्षा अधिनियम के विरोध में शांति प्रसाद जैन कॉलेज, सासाराम के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रहा. फुटाब/फुस्टाब के आह्वान पर शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया.
ससमय वेतन और पेंशन देने की भी उठाई मांग
विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने ससमय वेतन और पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई. कर्मियों ने कहा कि उनकी विभिन्न मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करते हुए उचित निर्णय लेना चाहिए.
दोपहर एक बजे से दो बजे तक दिया धरना
शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने दोपहर एक बजे से दो बजे तक धरना दिया. इस दौरान प्रस्तावित बिहार उच्च शिक्षा अधिनियम के विरोध में नारेबाजी की गई. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा.
बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मी हुए शामिल
विरोध प्रदर्शन में डॉ. राजेश कुमार सिन्हा, डॉ. रौशन कुमार, डॉ. अतिबला सिंह, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. श्याम राज यादव, उमेश कुमार, अरविंद कुमार, अविनाश कुमार, नीरज कुमार, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. हरिओम नागर, डॉ. संजय कुमार, डॉ. कुमारी आभा, डॉ. शोभा कुमारी, डॉ. उज्ज्वल कांति घोषाल, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. श्वेता, डॉ. संगीता कुशवाहा, ज्ञान बहादुर सिंह, ओम प्रकाश, वसी अहमद, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. ओम प्रकाश सिंह, डॉ. विनोद कुमार, मनोज कुमार, दीपक कुमार, रोहित रंजन और विष्णु सहित कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी शामिल हुए.
Also Read : रजौली पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार तीन वारंटी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








