रोहतास: चेनारी में शान से फहरा तिरंगा, भारत माता के जयघोष से गूंजा प्रखंड क्षेत्र

Updated:
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराता बालक

चेनारी प्रखंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में ध्वजारोहण कर देशभक्ति का संदेश दिया गया। पूरा क्षेत्र भारत माता की जय से गूंज उठा।

विज्ञापन

 Rohtas independence day: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को चेनारी प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. प्रखंड मुख्यालय से लेकर पंचायत, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और विभिन्न संस्थानों में पूरे उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया. राष्ट्रगान के दौरान लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.

प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख सुमन देवी ने ध्वजारोहण किया. थाना परिसर में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. संजीत कुमार और वन विभाग कार्यालय में रेंजर अभय सिंह ने तिरंगा फहराया.

अंबेडकर स्मारक परिसर में पूर्व प्रमुख व कांग्रेस नेता मंगल राम, पेंवदी पैक्स गोदाम में पैक्स अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा उर्फ साहब मिश्रा तथा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मुख्य पार्षद उमा रंजन ने ध्वजारोहण किया.

विद्यालयों और सरकारी संस्थानों में भी फहरा तिरंगा

मध्य विद्यालय मल्हीपुर में प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार, पाराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी में प्रधानाध्यापक ठाकुर राजीव रंजन सिंह, मध्य विद्यालय भरंदुआ में प्रधानाध्यापक अशोक प्रसाद, मध्य विद्यालय लोहारा में प्रधानाध्यापक विजय कुमार, राजकीय मध्य विद्यालय रामगढ़ में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार और मध्य विद्यालय डुमरी में प्रधानाध्यापक रमाशंकर शर्मा ने ध्वजारोहण किया.

दुर्गावती निर्माण आंचल अंतर्गत कार्यपालक अभियंता दुर्गावती बांध प्रमंडल एक भीतरी बांध के प्रांगण में कार्यपालक अभियंता अभिषेक कुमार ने तिरंगा फहराया. मध्य विद्यालय नरैना में प्रधानाध्यापक हीरामन साह और म.ध.वि. तेलारी में प्रधानाध्यापक नंदलाल गुप्ता ने ध्वजारोहण किया. वहीं पीएसी कार्यालय परिसर में कुमार अभिषेक ने तिरंगा फहराया.

इस दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ प्रियंका कुमारी, सीओ पुरुषोत्तम कुमार, मनरेगा पदाधिकारी नींबू कुमार तथा प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह बीसीओ राधेश्याम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

थाना परिसर में पुलिस जवानों ने दी तिरंगे को सलामी

थाना परिसर में एसआई विकास कुमार, आनंद कुमार, विपिन कुमार समेत पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान एक छोटा बच्चा भी हाथ में तिरंगा लेकर थाना परिसर पहुंचा, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा.

विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति का संदेश दिया. कई स्थानों पर मिठाइयां भी बांटी गईं. पूरे प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा.

एकता और भाईचारा बनाए रखने की अपील

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है. हम सभी को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझना चाहिए. चेनारी के सभी लोगों से अपील है कि आपसी सौहार्द बनाए रखें, कानून का पालन करें और राष्ट्रहित में अपना योगदान दें. युवाओं को शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए.

सीओ पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गौरव और आत्मचिंतन का अवसर है. देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है. चेनारी क्षेत्र के लोगों से अपील है कि वे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव को प्राथमिकता दें. प्रशासन के कार्यों में सहयोग करें और अपने अधिकारों व जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहें. यही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

बीडीओ प्रियंका कुमारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गर्व और संकल्प का दिन है. हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए. चेनारी प्रखंड को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में प्रशासन के साथ आम लोगों की भागीदारी जरूरी है. सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें, अपने कर्तव्यों का पालन करें और राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें.

. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन