रोहतास: करगहर CHC में फटा सीवर पाइप, दो सप्ताह से बह रही गंदगी; दुर्गध से परेशान लोग आंदोलन की चेतावनी

टूटे पाइप से बह रहा गंदगी | Prabhat Khabar Network
रोहतास जिले के करगहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दो हफ़्तों से गंदगी का अंबार लगा है। शौचालय का पाइप फटने से बह रहा मैला और उससे उठ रही दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। स्थानीय निवासी अब आंदोलन की राह पर जाने की चेतावनी दे रहे हैं।
Karghar CHC Rohtas : रोहतास जिले के करगहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शौचालय का पाइप फटने के कारण पिछले दो सप्ताह से गंदगी खुले में बह रही है. इससे अस्पताल के आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध और गंदगी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.
Rohtas news : दो सप्ताह से शिकायत, फिर भी नहीं हुई मरम्मत
अस्पताल परिसर के उत्तरी हिस्से में रहने वाले प्रवीण सिंह, विनोद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, नन्हे पांडेय, अनिल पांडेय, रामयश चौबे समेत कई लोगों ने बताया कि वे पिछले दो सप्ताह से फटे पाइप की शिकायत सीएचसी प्रभारी से कर रहे हैं, लेकिन अब तक न तो पाइप की मरम्मत कराई गई और न ही उसे बदला गया.
दुर्गध से घरों में रहना हुआ मुश्किल
स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले में बह रही गंदगी से उठ रही दुर्गंध के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अस्पताल के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.
अस्पताल की व्यवस्था पर भी उठे सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और बीएचएम के बीच तालमेल की कमी के कारण अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हो रही है. इसका खामियाजा मरीजों और आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है.
बीएचएम ने बताया मरम्मत में क्यों हो रही देरी
इस संबंध में बीएचएम रितेश स्वरूप ने बताया कि संवेदक ने प्लास्टिक पाइप की जगह सीमेंट पाइप लगा दिया था, जिसके कारण पाइप फट गया. उन्होंने कहा कि पाइप दीवार के अंदर होने से मरम्मत के लिए पर्याप्त बजट की आवश्यकता है. इसके लिए बीएमएचआरसी के एसडीओ को एस्टीमेट तैयार करने हेतु पत्र भेजा गया है. एस्टीमेट मिलने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










