सावन में सासाराम के प्रमुख मंदिरों के दर्शन का समय जारी, जानिए किस मंदिर के पट कब खुलेंगे और कब होंगे बंद

मां ताराचंडी धाम | Prabhat Khabar Network
सावन माह में सासाराम के प्रमुख मंदिरों के दर्शन के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मां ताराचंडी धाम, सोनवागढ़ शिव मंदिर, महावीर मंदिर, सोमनाथ मंदिर और गायत्री मंदिर के खुलने व बंद होने का समय यहाँ जानें.
Sasaram Temple Timing : सावन माह में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सासाराम के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने एवं बंद होने का समय जारी कर दिया गया है. मंदिर प्रबंधन समितियों ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय के अनुसार दर्शन और पूजा-अर्चना करने की अपील की है.
Rohtas News : मां ताराचंडी धाम मंदिर
मंदिर के पट प्रतिदिन सुबह 4:00 बजे खुलेंगे. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात 9:00 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक होगा.
प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर (बुढ़वा महादेव)
मंदिर सुबह 4:00 बजे से रात 8:30 बजे तक खुला रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा.
महावीर मंदिर, गौरक्षणी
मंदिर के पट सुबह 4:15 बजे खुलेंगे और दोपहर 12:00 बजे तक खुले रहेंगे. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात 9:00 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे.
सोमनाथ मंदिर
सोमनाथ मंदिर के पट सुबह 4:00 बजे खुलेंगे और रात 9:00 बजे बंद होंगे. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा.
गायत्री मंदिर
गायत्री मंदिर के पट सुबह 4:00 बजे खुलेंगे. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा, जबकि संध्या आरती शाम 6:30 बजे होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










