ePaper

बस ने बालू लदे टेलर में मारी टक्कर, दस यात्री घायल

Updated at : 28 Jun 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
बस ने बालू लदे टेलर में मारी टक्कर, दस यात्री घायल

Sasaram News.नासरीगंज बिक्रमगंज एनएच - 120 पर दोपहर करीब 3:00 बजे डेहरी से आरा जाने वाली महुली बस ने बालू लदे टेलर में जोरदार टक्कर मार दी.जिसमें 10 लोग घायल हो गये. इनमें तीन लोग ज्यादा घायल हैं.

विज्ञापन

नासरीगंज बिक्रमगंज एनएच – 120 पर घटी घटना

प्रतिनिधि, काराकाट.

नासरीगंज बिक्रमगंज एनएच – 120 पर दोपहर करीब 3:00 बजे डेहरी से आरा जाने वाली महुली बस ने बालू लदे टेलर में जोरदार टक्कर मार दी.जिसमें 10 लोग घायल हो गये. इनमें तीन लोग ज्यादा घायल हैं. जिसे सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया. घटना के बारे में बताया जाता है कि महुली बस डेहरी से आरा जा रही थी. तभी जोरावरपुर पुल के पास बालू लदा खड़े टेलर में महुली बस में जोरदार टक्कर मार दी. धक्का लगने से बस के केबिन में बैठे तीन लोग ज्यादा घायल हो गये, जिन्हें रेफर किया गया. हादसे के बाद काफी तेज आवाज हुई .जिसे सुनकर जोरावरपुर पुल के पास खड़ी 112 पुलिस की गाड़ी फौरन पहुंची .पुलिस ने एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया. वहीं जोरावरपुर गांव के ग्रामीण भी पहुंचे गये. बस में घायल लोगों को निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी गोड़ारी व निजी क्लिनिक ईंटम्हां में भर्ती कराया गया .

तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया

सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि सीएची में आठ लोगों को भर्ती कर इलाज किया गया. जिसमें तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया. घायलों में महुआरी गांव निवासी पूनम देवी ( बिक्रमगंज ), तिथो गांव निवासी शारदा कुमारी ( काराकाट ), अहरांव गांव निवासी देवकली कुंवर, धावां गांव निवासी लवंगी कुंवर ( बिक्रमगंज ), जोन्ही गांव निवासी महेंद्र मिश्रा ( बिक्रमगंज ), व ईंटम्हां निजी क्लीनिक में धनांव गांव निवासी गजाधर सिंह व एक 5 वर्षीय बच्चा दरिहट गांव के ऋषि कुमार का इलाज किया गया. बताया कि ज्यादा घायल में सुमन यादव, पिता राम नारायण यादव गजियापुर ( आरा ), शिव नारायण राम, पिता मुनी राम गांव नहौना ( सासाराम ) और मंजू देवी पति लालजी सिंह दिनारा निवासी को सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया .

वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गयाथानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद घायलों को इलाज के लिए लाया गया. महुली बस का आगे का इंजन बालू लदे टेलर के पिछले हिस्सा में फंस गया. उसी हालत में बस और टेलर को कब्जे में लेकर जोरावरपुर से गोड़ारी सीएचसी अस्पताल के सामने पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन