बीपीएससी की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा आज से

Published by :Vikash Kumar
Published at :13 Apr 2026 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
बीपीएससी की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा आज से

SASARAM NEWS.बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा मंगलवार से जिले में शुरू होगी. यह परीक्षा 21 अप्रैल तक तीन चरणों में आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन

23 केंद्रों पर 12 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

14 से 21 अप्रैल तक दो पालियों में तीन चरणों में होगी परीक्षा

कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सख्त निर्देश जारी

दंडाधिकारी, पुलिस बल व नियंत्रण कक्ष की तैनाती, यातायात व स्वास्थ्य व्यवस्था भी दुरुस्त

सासाराम ऑफिस

.बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा मंगलवार से जिले में शुरू होगी. यह परीक्षा 21 अप्रैल तक तीन चरणों में आयोजित की जायेगी. प्रथम चरण की परीक्षा 14 व 15 अप्रैल, दूसरे चरण की परीक्षा 17 व 18 अप्रैल और तीसरे चरण की परीक्षा 20 व 21 अप्रैल को होगी.जिले के कुल 23 परीक्षा केंद्रों पर करीब 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित है. विभिन्न तिथियों में सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता विषय की परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. सभी केंद्रों पर समयबद्ध और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं. इसके लिए सहायक संयोजक, नोडल पदाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा.परीक्षार्थियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर कदाचार मानते हुए सख्त कार्रवाई की जायेगी.

यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी

यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की गयी है. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बस, मिनी बस व ऑटो की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो. स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट रखा गया है. सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सक्रिय रखते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. समाहरणालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो सुबह 6 बजे से परीक्षा समाप्ति तक कार्यरत रहेगा.जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए परीक्षा में शामिल हों.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन