ट्यूशन पढ़ने जा रही दो छात्राओं को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत
Published by :ANURAG SHARAN
Published at :31 Mar 2026 6:22 PM (IST)
विज्ञापन

मालियाबाग पढ़ने जा रही थीं दोनों छात्राएं, अनियंत्रित ट्रक रौंदते हुए हुआ फरार
विज्ञापन
हादसा: एनएच-319 पर ओवरटेक करने के चक्कर में साइकिल को मारी
घटना के बाद बतसा गांव में पसरा मातममालियाबाग पढ़ने जा रही थीं दोनों छात्राएं, अनियंत्रित ट्रक रौंदते हुए हुआ फरार
होनहार बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.फोटो -26- मृत नंदिनी की फाइल फोटो
ए- घायल अविता कुमारी की तस्वीर.प्रतिनिधि, सूर्यपुरा/दावथ
दावथ थाना क्षेत्र के आरा-मोहनिया एनएच-319 पर मंगलवार की सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. अपने सुनहरे भविष्य के सपने संजोए ट्यूशन पढ़ने जा रही दो मासूम छात्राओं को एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि दूसरी छात्रा जीवन और मौत के बीच जूझ रही है. इस घटना ने न केवल एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि पूरे बतसा गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, दावथ थाना क्षेत्र के बतसा गांव निवासी अरुण कुमार सिंह की 13 वर्षीया पुत्री नंदनी कुमारी (कक्षा 9) और कुलेश्वर पासवान की 12 वर्षीया पुत्री अबीता कुमारी (कक्षा 8) मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक ही साइकिल पर सवार होकर मालियाबाग ट्यूशन पढ़ने जा रही थीं. जैसे ही वे परमेश्वरपुर गांव के समीप एनएच-319 पर पहुंचीं, तभी एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे दूसरे अज्ञात ट्रक ने उनकी साइकिल में पीछे से सीधी टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.अस्पताल पहुंचते ही एक की मौत
हादसे के बाद जुटे ग्रामीणों और परिजनों ने आनन-फानन में दोनों लहूलुहान छात्राओं को दावथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ विकास कुमार ने जांच के उपरांत नंदनी कुमारी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल अबीता कुमारी का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया गया है.गांव में नहीं जले चूल्हे, पुलिस कर रही तलाश
नंदनी की मौत की खबर मिलते ही बतसा गांव में मातम छा गया. ग्रामीणों ने बताया कि नंदनी पढ़ाई में अत्यंत होनहार थी और परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं. घटना के बाद गांव के कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले. थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियारा ने बताया कि पुलिस ने मृत छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रक की पहचान करने में जुटी है. इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और स्कूली बच्चों की सड़क सुरक्षा के गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




