नगर निगम के दावे फेल: रोहतास में बहता नाली के पानी से सड़क बना तालाब, आम लोगों का जीना हुआ मुहाल

Author Ragini Sharma|Edited by Ragini Shamra
Updated:
विज्ञापन

सड़क पर जलजमाव की तस्वीर

Bihar News: शहर के कोठा टोली मोहल्ला में नाली जाम होने से सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया है. जलजमाव के कारण राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Bihar News: (डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट ) रोहतास में नाली जाम होने से सड़क तालाब में बदल गया. शहर में एक बार फिर नगर निगम की लापरवाही सामने आई है, जहां सासाराम जिले के शहर स्थित शेरगंज से जानी बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलजमाव की समस्या गंभीर होती जा रही है. कोठा टोली मोहल्ला में नाली जाम होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे आम लोगों का चलना मुश्किल हो गया है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. सड़क पर पानी जमा रहने से पूरे इलाके में बदबू फैल रही है. जिससे लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

राहगीरों और दुकानदारों को हो रही परेशानी

जलजमाव के कारण सबसे अधिक परेशानी राहगीरों और दुकानदारों को हो रही है. सुबह और शाम के समय सड़क पर आवागमन काफी बढ़ जाता है. लेकिन बीच सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है. बाइक सवार फिसलने के डर से धीरे-धीरे वाहन चला रहे हैं. जबकि पैदल चलने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है.

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जलजमाव की वजह से ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है, जिससे उनके व्यवसाय पर असर पड़ रहा है.

नगर निगम पर लापरवाही का आरोप

मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कई बार नगर निगम को नाली की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सूचना दी गई, लेकिन अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है. यदि समय रहते नाली की सफाई नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है. जलजमाव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है.

जल्द समाधान की मांग

स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द नाली की सफाई कराने और जलनिकासी व्यवस्था को ठीक करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

Also Read: गांधी सेतु से 18 वर्षीय युवक ने गंगा में लगाई छलांग, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन