बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को हर गांव तक पहुंचाना है : राजन नायक

Updated:
विज्ञापन
बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को हर गांव तक पहुंचाना है : राजन नायक

Sasaram news. युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बैनर तले अकबरपुर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन कुहिला गांव में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

युवा लोजपा (आर) का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित फोटो कैप्शन- सम्मेलन में शामिल कार्यकर्ता. प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बैनर तले अकबरपुर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन कुहिला गांव में संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह मगध प्रमंडल प्रभारी राजन नायक रहे. राजन नायक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन को पूरे नवादा जिले में हर गांव, कस्बे में पहुंचना है. बिहार को फर्स्ट कैसे बनाना है इस एकदिवसीय शिविर में इस पर विशेष चर्चा की गयी. राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी 2025 में विधानसभा का चुनाव बिहार में लड़े. कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्देश्य अकबरपुर प्रखंड सहित हिसुआ विधानसभा में पार्टी को मज़बूत करना है. इस कड़ी में सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने वाले मज़बूत साथी प्रशांत कुमार दांगी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर व मंत्री चिराग़ पासवान जी में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी के सदस्यता लिये. युवा ज़िलाध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ़ चंदन सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सहित सर्वसम्मति से नवादा जिला सचिव पद का मनोनयन पत्र दिया गया. मौके पर लोजपा (रा) एससी/एसटी के के प्रदेश सचिव रौशन जी, नवादा प्रखण्ड अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी, आईटी सेल जिला अध्यक्ष रोहित कुमार एवं अकबरपुर प्रखंड के सभी कार्यकर्ता एवं कुहिला गांव के अनेक लोग सम्मिलित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन