CBSE क्लस्टर-3 बास्केटबॉल में, अवंतिका और शाजली के दम पर टीमों ने दर्ज की शानदार जीत

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दौरान मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करती खिलाड़ी, हाथों में बॉल के साथ अवंतिका | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता अपने रोमांचक दौर में है. अवंतिका और शाजली जैसे खिलाड़ियों के शानदार खेल से टीमों ने जीत दर्ज की है. क्वार्टर फाइनल की तस्वीर साफ होने लगी है, देखें पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Rohtas News : नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के संयोजन में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता रोमांचक दौर में पहुंच गई है. पांच दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमें शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही हैं. लगातार हो रहे मुकाबलों के बाद अब विभिन्न वर्गों में क्वार्टर फाइनल की तस्वीर भी साफ होने लगी है.

विज्ञापन

अवंतिका के शानदार खेल से क्रीन मेमोरियल की जीत

अंडर-19 बालिका वर्ग के मुकाबले में क्रीन मेमोरियल हाई स्कूल, गया ने डीपीएस पटना को 8-2 से हराया. टीम की स्टार खिलाड़ी अवंतिका ने छह बास्केट कर जीत में अहम भूमिका निभाई. मैच की शुरुआत से ही क्रीन मेमोरियल ने आक्रामक खेल दिखाया और पूरे मुकाबले में बढ़त बनाए रखी. डीपीएस पटना ने वापसी की कोशिश की, लेकिन विपक्ष की मजबूत रणनीति के आगे सफल नहीं हो सकी.

धनबाद पब्लिक स्कूल ने दर्ज की बड़ी जीत

बालिका वर्ग के दूसरे मुकाबले में धनबाद पब्लिक स्कूल ने सरला बिड़ला पब्लिक स्कूल को 30-4 के बड़े अंतर से पराजित किया. इस मैच में शाजली ने सर्वाधिक बास्केट कर टीम की जीत सुनिश्चित की. धनबाद की टीम ने पूरे मुकाबले में शानदार डिफेंस और तेज आक्रमण का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को वापसी का मौका नहीं दिया.

बालक वर्ग में चिन्मय विद्यालय का दबदबा

अंडर-19 बालक वर्ग में विद्या भारती चिन्मय विद्यालय, जमशेदपुर ने सरला बिड़ला पब्लिक स्कूल, रांची को 30-9 से हराया. विजेता टीम ने मजबूत डिफेंस, तेज पासिंग और सटीक फिनिशिंग के दम पर पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा. वहीं सरला बिड़ला पब्लिक स्कूल को कई अच्छे अवसर मिलने के बावजूद शॉट्स चूकने का खामियाजा भुगतना पड़ा.

क्वार्टर फाइनल की तस्वीर होने लगी साफ

प्रतियोगिता के लगातार मुकाबलों के बाद कई टीमों ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है, जबकि कई टीमें अंतिम दौर में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही हैं. आयोजकों के अनुसार आगामी मुकाबले निर्णायक साबित होंगे और इसके बाद विभिन्न वर्गों में खिताब के प्रमुख दावेदार स्पष्ट हो जाएंगे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन