22 से 24 मार्च तक मनाया जायेगा बिहार दिवस, स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं

SASARAM NEWS.बिहार दिवस-2026 का आयोजन इस वर्ष 22 से 24 मार्च तक किया जायेगा. इस बार समारोह की थीम “उन्नत बिहार-उज्ज्वल बिहार” निर्धारित की गयी है.
थीम है ””उन्नत बिहार-उज्ज्वल बिहार””, विद्यालय स्तर पर 16 मार्च तक होगी प्रतियोगिता जिलास्तरीय प्रतियोगिता 20 मार्च को डायट, फजलगंज, सासाराम में होगी आयोजित प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस बिहार दिवस-2026 का आयोजन इस वर्ष 22 से 24 मार्च तक किया जायेगा. इस बार समारोह की थीम “उन्नत बिहार-उज्ज्वल बिहार” निर्धारित की गयी है.जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा व सर्व शिक्षा अभियान ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और विद्यालय प्रधानाध्यापकों को इस अवसर पर जिला, प्रखंड और विद्यालय स्तर पर कार्यक्रमों को उत्सव के रूप में आयोजित करने का निर्देश दिया है. विद्यालय स्तर पर गणित ओलिंपियाड, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता 16 मार्च तक करायी जायेगी. छात्र-छात्राओं को दो समूहों- कक्षा छह से आठ और कक्षा नौ से 12 में विभाजित किया गया है. विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र प्रखंडस्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे. प्रखंड स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागी जिलास्तर और जिला विजेता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता 18 मार्च को और जिला स्तरीय प्रतियोगिता 20 मार्च को डायट, फजलगंज, सासाराम में आयोजित होगी. इसके अलावा विद्यालयों में रंगोली, फैंसी ड्रेस, निबंध लेखन और वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं भी करायी जा सकती हैं, जिनके विजेताओं को विद्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा. 22 मार्च को छात्र-छात्राओं की ओर से प्रभात फेरी, साइकिल रैली और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर स्थानीय प्रतिष्ठित व्यक्तियों को विद्यालयों में आमंत्रित कर बिहार की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर पर छात्र संवाद भी कराया जायेगा.निर्देश में कहा गया है कि प्रखंड स्तर पर प्रखंड संसाधन केंद्र व अन्य कार्यालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करते हुए नीली रोशनी और सीरीज बल्ब से सजावट की जाये. साथ ही सरकार की योजनाओं की जानकारी पोस्टर, बैनर, पैम्फलेट और होर्डिंग के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचायी जाये.इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में समन्वय समिति गठित कर पूरे कार्यक्रम को उत्सवी माहौल में संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




