एसीपी व पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर किया जागरूक

Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 07 Apr 2025 6:28 PM

विज्ञापन

Sasaram news. डेहरी रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी रामविलास राम के नेतृत्व में अभियान चलाकर रेलयात्रियों को जागरूक किया गया.

विज्ञापन

आरपीएफ ने रेलयात्रियों के बीच चलाया जागरूकता अभियान फोटो-12- यात्रियों को जागरूक करते आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी व अन्य. इंद्रपुरी/डेहरी. यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए डेहरी रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी रामविलास राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार, सहायक उप निरीक्षक सरोज कुमार, प्रधान आरक्षी रामचंद्र यादव, आरक्षी रामाशीष कुमार ने यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को जागरूक किया. इस दौरान उन्होंने यात्रियों से कहा कि रेल में यात्रा करने के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें, बिना किसी उचित कारण के एसीपी न करें. चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी न करें. ट्रैक पर खड़े होकर सेल्फी न लें. गलत तरीके से रेललाइन पार न करें. रेल पटरी के किनारे से आवागमन न करें. यात्रा के दौरान अनजान व्यक्तियों से ज्यादा मेल-जोल न बढ़ाएं. एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिए पैदल ऊपरगामी पुल का इस्तेमाल करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन