फ्लायार........ भारतीय ज्ञान परंपरा के समृद्ध विरासत से संपूर्ण संसार होगा लाभान्वित

Updated at : 31 Mar 2026 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
फ्लायार........ भारतीय ज्ञान परंपरा के समृद्ध विरासत से संपूर्ण संसार होगा लाभान्वित

भारतीय ज्ञान परंपरा : अतीत, वर्तमान व भविष्य विषय पर शेरशाह कॉलेज में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

विज्ञापन

भारतीय ज्ञान परंपरा : अतीत, वर्तमान व भविष्य विषय पर शेरशाह कॉलेज में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी संगोष्ठी में शिक्षाविद्, रिसोर्स पर्सन, रिसर्च स्कॉलर व इंडस्ट्रीयलिस्टों ने नये शोधपत्रों व नवाचारों को किया साझा फोटो-33- संगोष्ठी में शामिल अतिथि ए- संगोष्ठी में मंचासीन पदाधिकारी प्रतिनिधि, सासाराम कार्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा के समृद्ध विरासत का विश्व के कोने-कोने में प्रसारित होने से संपूर्ण संसार इसका लाभ उठाने में सफल होगा. नये शोध एवं सिद्धांतों से दुनिया रू-बरू होगी. यह बात शेरशाह कॉलेज में गौतम बुद्धा नैतिक शिक्षा मिशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय बहु विषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन के दिन मंगलवार को वक्ताओं ने कहीं. भारतीय ज्ञान परंपरा-अतीत, वर्तमान व भविष्य विषय पर आयोजित वर्चुअल संगोष्ठी में देश-विदेश शिक्षाविद, रिसोर्स पर्सन, रिसर्च स्कॉलर व इंडस्ट्रीयलिस्ट शामिल होकर अपने नये शोध पत्रों तथा नवाचारों को आपस में साझा किया. संगोष्ठी के मुख्य संरक्षक वीकेएस विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी व मुख्य वक्ता सीमर फाउंडेशन नेपाल के अध्यक्ष प्रो डॉ पीके झा प्रेम, विशिष्ट अतिथि रांची विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो जंग बहादुर पांडेय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रो जय सिंह, बसंता कॉलेज फॉर वुमेन के डॉ प्रवीण कुमार, राजस्थान के सिंघानिया विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो सोहन राज तातेड़ ने उद्घाटन एवं तकनीकी सत्रों को संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शेरशाह कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ महेंद्र नाथ पांडेय व संचालन संगोष्ठी के संयोजक डॉ मुस्तफा नवाज ने किया. संगोष्ठी के सचिव डॉ राकेश कुमार ने बताया कि संगोष्ठी में 112 शोधार्थी, शिक्षाविद् व उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया. छात्रों को प्रो गुरू चरण सिंह, प्रो. आभा सिंह, प्रो शैलेन्द्र कुमार ओझा, प्रो अजरा परवीन, प्रो नवीन कुमार, प्रो अशोक कुमार सिंह, प्रो राजेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ बंशीधर श्रीवास्तव, डॉ अब्दुल कैश, डॉ प्रेम प्रभात, डॉ अल्पना श्रीवास्तव, डॉ विनोद कुमार सिंह ने संबोधित किया. आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज के प्रो कृष्णा प्रसाद, डॉ़ सुभाष चंद्र सिंह, डॉ केडी सिंह, डॉ शिव विवेक, डॉ तनवीर आलम, डॉ मो नदीम, डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह आदि का योगदान रहा.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन