दरिहट में आग से झोपड़ी जलकर खाक
Author Anurag sharan
Updated:
विज्ञापन

डेहरी प्रखंड के दरिहट में हुई घटना
विज्ञापन
अकोढ़ीगोला.
डेहरी प्रखंड के दरिहट में झोपड़ी में आग लग गयी. इससे उसमें रखा सारा सामान जल गया. झोपडी पप्पू श्रीवास्तव का बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे अचानक हाता में झोपड़ी से आग की लपेटें उठाने लगीं. लोग आग बुझाने का प्रयत्न कर रहे थे. लेकिन, आग से झोपड़ी जलने का रफ्तार तेज होने के कारण देखते ही देखते झोपड़ी जलकर राख हो गयी. मकान मालिक पप्पू श्रीवास्तव ने बताया कि आग लगने के समय हाता में था. लेकिन, आग कैसे लगी समझ में नहीं आया. आग लगने का कारण बिजली का शॉट-सर्किट हो सकता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










