ePaper

अमेरिकी दंपती ने अनाथ बच्ची को लिया गोद

Updated at : 09 Dec 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी दंपती ने अनाथ बच्ची को लिया गोद

डीएम उदिता सिंह ने अंतर्देशीय दत्तक ग्रहण आदेश पारित कर बालिका को दिया गोद

विज्ञापन

सासाराम नगर. अमेरिकी दंपती ने जिले की अनाथ बच्ची को गोद लिया. मंगलवार को डीएम उदिता सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में अंतर्देशीय दत्तक ग्रहण आदेश पारित कर संयुक्त राज्य अमेरिका के शहर ओहियो की रहनेवाले दंपत्ति को मानवी नाम की बच्ची को गोद दिया. सासाराम की मानवी अब ओहियो शहर में बड़ी होगी. डीएम ने बालिका को गोद देने के उपरांत बालिका के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. दंपत्ति को बालिका का टीकाकरण, स्वास्थ्य व विकास पर विशेष रूप से ध्यान देने के लिए परामर्श भी दिया. अमेरिकी दंपत्ति बालिका मानवी को ग्रहण कर काफी प्रसन्नचित व भावुक दिखे. मौके पर वरीय उप समाहर्ता सह सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई विनीता कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी आशीष रंजन, बाल संरक्षण पदाधिकारी विक्रमादित्य पाल, समन्वयक विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान मिथिलेश कुमार सहित कई अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन