बधार में 11000 तार गिरने से लगी आग, 62 लाख के गेहूं की फसल जलकर राख

Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 05 Apr 2026 5:16 PM

विज्ञापन

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के सिलारी गांव के बधार में रविवार को बिजली पोल से गिरा 11 हजार का तार करीब 62 लाख रुपये मूल्य की गेहूं की फसल को जलाकर राख कर गया. जानकारी के अनुसार, गांव में हार्वेस्टिंग का काम अभी शुरू ही हुआ था.

विज्ञापन

शिवसागर के सिलारी गांव की घटना, ढाई सौ बीघा में लगी थी गेहूं अग्निशमन दस्ते ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू

फोटो-16- सिलारी गांव के बधार में आग से जलती गेहूं की फसलप्रतिनिधि, शिवसागर थाना क्षेत्र के सिलारी गांव के बधार में रविवार को बिजली पोल से गिरा 11 हजार का तार करीब 62 लाख रुपये मूल्य की गेहूं की फसल को जलाकर राख कर गया. जानकारी के अनुसार, गांव में हार्वेस्टिंग का काम अभी शुरू ही हुआ था. बधार में चल रहे हार्वेस्टर ने अभी पांच बीघा गेहूं भी नहीं काटा था कि कुछ दूरी पर 11 हजार का तार टूटकर गिर गया. तार से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग पकड़ गयी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसान नजदीक जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाये. ग्रामीणों के सूचना देने पर थाने की छोटी अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रही. इसके बाद जिला मुख्यालय से अग्निशमन दस्ता के कई वाहन बुलाये गये. इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. जब तक टीम आग पर नियंत्रण पा सकी, गांव के करीब ढाई सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार, किसानों की तीन महीने की मेहनत पल भर में बर्बाद हो गयी.

कितने किसानों का फसल जला

इस अगलगी की घटना में सिलारी गांव के करीब दो दर्जन किसानों को भारी नुकसान हुआ है. आग से प्रभावित किसानों में शामिल हैं:

गोपाल सिंह – 12 बीघा

अशोक सिंह – 7 बीघा

अरविंद सिंह – 4 बीघा

संतोष सिंह – 3 बीघा

विनय सिंह – 7 बीघा

भगवान सिंह – 4 बीघा

विंध्याचल सिंह – 8 बीघा

गुदर सिंह – 2 बीघा

मंटू सिंह – 8 बीघा

राहुल सिंह – 6 बीघा

कुल मिलाकर दो दर्जन किसानों के करीब 250 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी.

क्या कहते हैं अधिकारी

इस संबंध में प्रभारी अंचलाधिकारी सह आरओ शंकर शरण उपाध्याय ने बताया कि किसानों के आवेदन मिलने के बाद स्थल निरीक्षण कराया जायेगा. जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को सरकारी प्रावधान के अनुसार उचित मुआवजा दिलाया जायेगा.

बिजली विभाग ने झाड़ा पल्ला

बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता उज्जवल कुमार ने बताया कि अगलगी की घटना 11 हजार के तार से नहीं हुई. घटना रविवार को सुबह दस बजे के बाद हुई थी और उस समय क्षेत्र की बिजली पहले ही काट दी गयी थी. बधार में आग लगने से तार पिघलकर टूट गया. हालांकि, इसकी मरम्मत कर दी गयी है और शाम तक विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जायेगी.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन