ePaper

शहर में झोंपड़ी से मिली 50 लीटर शराब, दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 02 May 2025 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में झोंपड़ी से मिली 50 लीटर शराब, दो धंधेबाज गिरफ्तार

Sasaram news. शहर के बौलिया रोड पुल चूना भट्ठा स्थित एक झोंपड़ी से नगर थाने की पुलिस ने 50 लीटर महुआ शराब व एक बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है. इसके साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

फोटो-2- पुलिस की गिरफ्त में शराब धंधेबाज. सासाराम ग्रामीण. शहर के बौलिया रोड पुल चूना भट्ठा स्थित एक झोंपड़ी से नगर थाने की पुलिस ने 50 लीटर महुआ शराब व एक बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है. इसके साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है. धंधेबाज संतोष राम का 22 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार व एक नाबालिग बताया जा रहा है. नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि सूचना मिली कि एक झोंपड़ी में शराब की बिक्री की जा रही है. त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब को बरामद कर लिया गया. इस दौरान दो धंधेबाज गिरफ्तार किये गये. उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन