Chapra News : प्यार में धोखा खाये युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Updated at : 27 Feb 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
Chapra News : प्यार में धोखा खाये युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Chapra News : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में प्रेम प्रसंग में धोखा खाने के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी प्रभु राय का 30 वर्षीय पुत्र राज नारायण राय बताया जाता है.

विज्ञापन

छपरा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में प्रेम प्रसंग में धोखा खाने के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी प्रभु राय का 30 वर्षीय पुत्र राज नारायण राय बताया जाता है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. जहां शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उसका गांव के ही किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ माह पहले उस लड़की की शादी हो गयी. जिसके बाद वह काफी परेशान चल रहा था और अंततः उसके द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली गयी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार युवक प्रेमिका से पहले से ही शादी करने का इंतजार कर रहा था और वह किसी और की दुल्हन बन गयी. शादी के बाद भी प्रेमी इंतजार में था और परेशान होकर उसके द्वारा यह कदम उठाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन