ePaper

saran news : मुख्यमंत्री के आगमन से पहले हवाई अड्डा परिसर से हटेगा अतिक्रमण

Updated at : 12 Jan 2026 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
saran news : मुख्यमंत्री के आगमन से पहले हवाई अड्डा परिसर से हटेगा अतिक्रमण

saran news : सारण में 22 जनवरी को मुख्यमंत्री की प्रस्तावित है समृद्धि यात्राडीएम ने जारी किया आदेश, संबंधित अधिकारियों को तुरंत करनी होगी कार्रवाईछपरा मेडिकल कॉलेज से लेकर मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम स्थल तक के पहुंच रोड होंगे चकाचक

विज्ञापन

saran news : छपरा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 22 जनवरी को सारण में प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी में एड़ी-चोटी एक कर दी है. मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से उतरने से लेकर कार्यक्रम और भ्रमण स्थल तक के जो भी तैयारी, विकास योजना और कार्य हैं, उसे पूरा करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गयी है. इसी क्रम में हेलीकॉप्टर उतरने का स्थान हवाई अड्डा परिसर के अंदर व्याप्त सभी अतिक्रमण को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण रूप से हटवाने के लिए जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अंचलाधिकारी सदर, अपर समाहर्ता, विधि व्यवस्था को जिम्मेदारी दी है.

हेलीपैड स्थल के चारों तरफ की जायेगी बैरिकेडिंग

हेलीपैड स्थल सहित संपूर्ण हवाई अड्डा परिसर की पूर्ण रूप से बैरिकेडिंग कराने की जिम्मेदारी कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, छपरा को दी गयी है. इतना ही नहीं, हवाई अड्डा परिसर की पूर्ण चहारदीवारी के निर्माण कार्य के लिए अविलंब निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कराकर कार्य प्रारंभ कराने को कहा गया है. संपूर्ण हवाई अड्डा परिसर की पूर्ण रूप से साफ-सफाई कराने और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट आइपीइस 5 का रंग-रोगन, आकर्षक पेंटिंग तथा मरम्मतीकरण आदि की जिम्मेदारी नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम और बुडको को दी गयी है. कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल को सदर प्रखंड के बगल में एनएच-19 से हवाई अड्डा जाने वाले रास्ते में हेलीपैड स्थल तक पूर्ण रूप से मरम्मतीकरण एवं समतलीकरण कराना सुनिश्चित कराने का आदेश दिया गया है.

कार्यक्रम स्थलों के पहुंच वाली सड़क होगी चकाचक, बनेगा नया सदर प्रखंड कार्यालय

कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल छपरा 1 को एनएच-19 से सटे उक्त संपर्क पथ के रैंप को एक सप्ताह में पूर्ण रूप से ठीक करते हुए समतलीकरण कराने को कहा गया है, ताकि वाहन के आवागमन में कोई परेशानी उत्पन्न न हो पाये. नये सदर प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण के लिए सीमांकन करते हुए ले-आउट तैयार कर पशुपालन विभाग से बदलैन के रूप में भूमि का हस्तानांतरण सहित संदर्भित भूमि का प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करने को कहा गया है. साथ ही उक्त भवन निर्माण के शिलान्यास का शिला-पट्ट समुचित स्थल पर लगाने के लिए स्थल चिह्नित करना सुनिश्चित करें. इस कार्य की जिम्मेदारी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, पशुपालन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सदर को दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन