ePaper

saran news. युवक का हाथ बांधकर नदी में फेंका, डूबने से गयी जान

Updated at : 27 Sep 2024 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
saran news. युवक का हाथ बांधकर नदी में फेंका, डूबने से गयी जान

दरियापुर के बेला मठिया के पास मही नदी से शव बरामद, तीन दिनों से गायब था सोनपुर के सबलपुर हस्ती टोला का रहने वाला युवक

विज्ञापन

दरियापुर . अपराधियों ने एक युवक के दोनों हाथ पीछे की तरफ बांध कर नदी में डुबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. उसका शव स्थानीय थाना क्षेत्र के बेला मठिया के पास मही नदी से बरामद किया गया. उसकी पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर हस्ती टोला के अजय राय के 18 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गयी है. शुक्रवार की सुबह में नदी में लोगों ने शव को देखा. इसके बाद सनसनी फैल गयी. पुलिस सूचना मिलते ही पहुंच गयी और शव को अपने कब्जे में ले लिया. उधर मृतक के घर भी किसी ने सूचना दे दी. वहां से उसके पिता कुछ लोगों के साथ पहुंचे और बेटे के रूप में शव की पहचान की. नदी से निकालने के बाद देखा गया कि उसका दोनों हाथ पीछे की ओर बंधा हुआ था. साथ ही गले में भी लाल निशान पाया गया है. इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी गला दबा कर हत्या की गयी है अथवा दोनों हाथ पीछे बांध कर नदी में फेंक दिया गया है. मृतक अपने घर से तीन दिनों से गायब था. इसके बाद परिजन उसकी खोज में लग गये. लेकिन उसका कहीं पता नही चल रहा था. शुक्रवार की सुबह में उसका शव देखे जाने के बाद यह खबर आग की तरह फैल गयी. फिर उसके पिता को पता चला और वह नदी के पास ही पहुंच गये. शव को देखते ही वह वहीं गिर गये और बेहोश हो गये. लोगों ने उन्हे संभाला. मृतक दो भाई में बड़ा था. उसे दो बहन भी है. अभी किसी की शादी नही हुई है. उसके घर में मातम पसर गया है. पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुट गयी है. मृतक कॉपरेटीव चलाता था. जिसमें रुपयों का लेनदेन होता था. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. वह युवा था. इसलिए प्रेम प्रसंग का भी मामला हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन