Saran News : शादी में बुआ के घर आये युवक की चाकू मारकर हत्या

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : शादी में बुआ के घर आये युवक की चाकू मारकर हत्या

Saran News : कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव में 18 वर्षीय युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान गुरुचरण ठाकुर के पुत्र राहुल कुमार ठाकुर के रूप में हुई है.

विज्ञापन

जलालपुर. कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव में 18 वर्षीय युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान गुरुचरण ठाकुर के पुत्र राहुल कुमार ठाकुर के रूप में हुई है. घर से पांच सौ मीटर दूर खेत के किनारे शव मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया. राहुल बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव में आया हुआ था. घटना की सूचना मिलने पर कोपा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राहुल शहर से अपने बुआ की बेटी के शादी में शामिल होने के लिए आया हुआ था. जानकारी के अनुसार, युवक की चाकू से मारकर हत्या कर शव को फेंका गया. राहुल शनिवार शाम पांच बजे निकला हुआ था. लेकिन रात 8:00 बजे तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने इसकी खोजबीन शुरू की. राहुल का मोबाइल भी स्विच आफ बता रहा था. परिजन रातभर राहुल की खोज कर रहे थे. लेकिन उसकी कोई खबर नहीं मिली. इस संबंध में थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की है. दोषी को बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन