ePaper

saran news : करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated at : 08 Nov 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
saran news : करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

saran news : बनियापुर के कन्हौली संग्राम गांव की घटना

विज्ञापन

बनियापुर. करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना शनिवार की शाम एनएच 331 से सटे कन्हौली संग्राम का है. मृतक अमाव धोबी टोला निवासी अब्दुल रहीम का पुत्र इमामुद्दीन (27 वर्ष) बताया जाता है.

बताया जाता है कि युवक सड़क के किनारे ही एक दुकान के निर्माण कार्य में लगा था. तभी कर्कट उठाने के क्रम में हाइ वोल्टेज तार की चपेट में आ गया. इससे वह बुरी तरह से झुलस गया. आसपास के लोग आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल बनियापुर ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. मृतक के भाई किताबुद्दीन ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा भाई जीवित अवस्था में अस्पताल पहुंचा था. मगर तत्काल राहत नहीं मिलने से उसकी मौत हो गयी. अस्पताल पहुंचने के 10 मिनट बाद तक उसका इलाज शुरू नहीं हो सका.

दो माह पूर्व आया था घर

आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि उक्त युवक रोजी-रोटी के लिए बाहर रहता था. मगर दो माह पूर्व घर आया, तब से यहीं रहकर टेंट-पंडाल और मजदूरी करके अपने और परिवार का भरण-पोषण करता था. इस बीच इस घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है. मां चांदतारा खातून, पत्नी लैला खातून, भाई किताबुद्दीन सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी

उक्त युवक की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी. उसका एक वर्ष का एक पुत्र है. मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा और परिवार का कमाऊ सदस्य था. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन