ePaper

नगर थाना परिसर में पुलिस वाहन की चपेट में आयी महिला की मौत

Updated at : 21 Nov 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
नगर थाना परिसर में पुलिस वाहन की चपेट में आयी महिला की मौत

नगर थाना परिसर में शुक्रवार को एक महिला पुलिस वाहन की चपेट में आ गयी. गंभीर रूप से घायल महिला की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी.

विज्ञापन

छपरा. नगर थाना परिसर में शुक्रवार को एक महिला पुलिस वाहन की चपेट में आ गयी. गंभीर रूप से घायल महिला की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी. मृतका की पहचान आरती देवी (55 वर्ष), पत्नी गोविंद प्रसाद, निवासी पुरानी गुड़हट्टी मोहल्ला, नगर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है. वह निजी तौर पर थाना में रसोईया का काम करती थीं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब आरती देवी थाना में भोजन बनाने के बाद अपने घर जाने के लिए निकल रही थीं. बताया जा रहा है कि एंटी-लिकर टास्क फोर्स (एएलटीएफ) टीम की एक प्राइवेट स्कॉर्पियो जिसे छापेमारी के लिए हायर किया गया था उसमें प्राइवेट चालक बिहारी और सहचालक कुंदन बैठे थे. इसी दौरान, सहचालक कुंदन ने स्कॉर्पियो को स्टार्ट कर दिया. स्कॉर्पियो तुरंत अनियंत्रित हो गयी और परिसर में खड़ी एक अन्य पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करते हुए आरती देवी को अपनी चपेट में ले लिया.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

हादसे के तुरंत बाद, पुलिसकर्मियों ने अचेत अवस्था में महिला को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना तत्काल मृतका के परिजनों को दी गयी. वहीं नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने घटना की जानकारी एसएसपी डॉ कुमार आशीष को दी. सूचना मिलने पर एसएसपी तुरंत नगर थाना पहुंचे और मामले की गहन जानकारी ली. नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया शुरू कर दी है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि सहचालक कुंदन के द्वारा वाहन स्टार्ट करने के कारण यह दुर्घटना हुई. उन्होंने बताया कि इस मामले में चालक बिहारी और सहचालक कुंदन के खिलाफ यातायात थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है. चालक बिहारी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

एसएसपी ने दिये निष्पक्ष जांच के निर्देश

एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और प्रेस रिलीज जारी की. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि वाहन का इंजन अनजाने में चालू कर देने के कारण यह दुर्घटना हुई. एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और जांच को पूरी तरह निष्पक्ष, न्यायपूर्ण और पारदर्शी रखने पर बल दिया. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस इस घटना को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और पूरे प्रकरण की हर एंगल से विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि दोषी पाये जाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन