विशुनपुर में 27 जनवरी से विराट शतचंडी महायज्ञ श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन

श्रीमद् देवी भागवत कथा के पावन अवसर पर श्रीश्री 108 विराट शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन 27 जनवरी से छह फरवरी 2026 तक विशुनपुर रोड, चेतन परसा स्थित रौशनी मैरेज हॉल के निकट किया जायेगा.
परसा. श्रीमद् देवी भागवत कथा के पावन अवसर पर श्रीश्री 108 विराट शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन 27 जनवरी से छह फरवरी 2026 तक विशुनपुर रोड, चेतन परसा स्थित रौशनी मैरेज हॉल के निकट किया जायेगा. इसे लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है. यज्ञ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि 27 जनवरी को विधिवत कलश यात्रा एवं वेदी रचना के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा. इसके पश्चात 28 जनवरी से तीन फरवरी तक प्रतिदिन हवन, पूजन, सामूहिक रुद्राभिषेक सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे.वहीं तीन फरवरी को पूर्णाहुति के साथ कन्याभोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा. आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् देवी भागवत कथा का वाचन प्रतिदिन सायं पांच बजे से रात्रि आठ बजे तक होगा. कथा का वाचन अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य अभिषेक जी महाराज द्वारा किया जायेगा. जिनके प्रवचनों को सुनने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. इसी क्रम में यज्ञ एवं कलश यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, कलश यात्रा की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. सभी सदस्यों ने मिलकर यज्ञ को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया. बैठक में मुख्य रूप से पार्षद प्रतिनिधि मो. क्रमुल्लाह, मनोहर राय, डॉ. सुनील राय, आरती कुमारी, सोनू कुमार, कमलेश राय, मंजय राम, राजू रंजन, आनंद कुमार, पुनकाल महतो, मोहर राय, डॉ. विजय कुमार, मुन्ना प्रसाद, उमा शंकर सिंह, नगेंद्र शर्मा, सतेंद्र राय, अंगद कुमार, पंकज कुमार, बनन ब्यास, करफू साह उर्फ महात्मा जी, मेघनाथ साह, जुगुल राय, रामनाथ राय, संजीत कुमार साह समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे.आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महायज्ञ व कथा में भाग लेने की अपील की है, ताकि धर्ममय वातावरण में पुण्य लाभ अर्जित किया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




