सारण के पिरारी गांव में शराबखोरी का वीडियो वायरल, कैमरा देख बोतल छोड़ भागा चौकीदार

Published by :Aditya Kumar Ravi
Published at :11 May 2026 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
Saran news of policeman

शराब की खुली बोतल छोड़कर, हाथ में आधा भरा गिलास लिए भागता चौकीदार

Saran News: सुशासन के दावों के बीच 'खाकी' पर दाग: जलालपुर में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, कैमरे में कैद हुई चौकीदार की कथित शराबखोरी. वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मची खलबली, उठ रहे हैं बड़े सवाल

विज्ञापन

Saran News (जलालपुर से अमित की रिपोर्ट ): बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी जिस पुलिस महकमे पर है, उसी के एक कर्मी का कथित तौर पर शराब के साथ वीडियो सामने आया है. जलालपुर थाना क्षेत्र के पिरारी गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बिजली की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें एक चौकीदार कथित तौर पर शराब का सेवन करते हुए दिखाई दे रहा है.

कैमरा देख शराब की बोतल छोड़ भागा चौकीदार

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक चौकीदार शराब पीने में मशगूल है. बताया जा रहा है कि जैसे ही उसे इस बात का अहसास हुआ कि कोई उसका वीडियो बना रहा है, उसके हाथ-पांव फूल गए. भनक लगते ही वह मौके पर शराब की खुली बोतल छोड़कर, हाथ में आधा भरा गिलास लिए भागने लगा. भागते वक्त की उसकी यह असहज हरकत भी कैमरे में कैद हो गई, जो अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

कानून के रक्षक ही बने भक्षक, विभाग में मची खलबली

जिस विभाग के कंधों पर शराब तस्करों को पकड़ने और गांवों को नशामुक्त बनाने का भार है, उसी के कर्मी का ऐसा आचरण विभाग के लिए गले की हड्डी बन गया है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों के बीच हड़कंप का माहौल है. स्थानीय लोग दबी जुबान में सवाल पूछ रहे हैं कि जब बिहार में शराब मिलना नामुमकिन है, तो आखिर इन गांवों के गलियारों तक ये बोतलें पहुंच कहाँ से रही हैं?

विभागीय जांच शुरू, वायरल वीडियो की पुष्टि होना बाकी

फिलहाल, वायरल हो रहे इस वीडियो की किसी भी स्वतंत्र स्रोत से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. हालांकि, मामले की गंभीरता और विभाग की हो रही किरकिरी को देखते हुए पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में है. स्थानीय थाने और विभागीय स्तर पर इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: छपरा के दिघवारा में बेकाबू स्कार्पियो ने बाइक सवारों को रौंदा, मासूम की मौत से पसरा मातम

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

Aditya Kumar Ravi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन