saran news : आपसी विवाद में हुई गोलीबारी में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी

saran news : अवतार नगर थाना क्षेत्र के नरांव गांव में हुई वारदात, दोनों पीएमसीएच रेफर
डोरीगंज. अवतार नगर थाना क्षेत्र के नरांव गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. गोली लगने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. स्थानीय पुलिस के सहयोग से जख्मी युवकों को दिघवारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष साकेत बिहारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के नरांव गांव में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद के बाद गोलीबारी हो गयी, जिसमें दो युवकों को गोली लग गयी. इसमें गांव के गढ़वाल टोला निवासी आत्मा सिंह के 22 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार को पेट एवं सीने में गोली लगी है. वहीं, मदनपुर गांव निवासी पूर्व बीडीसी मनोज सिंह के पुत्र 20 वर्षीय विश्वजीत कुमार उर्फ करीमन को पैर में गोली लगी है. घायलों में प्रकाश कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उधर इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस द्वारा वरीय अधिकारियों को दी गयी. घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ कुमार आशीष एवं डीएसपी रामपुकार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. थानाध्यक्ष साकेत बिहारी ने बताया कि मामले की विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज होते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. गोलीबारी की घटना के बाद ग्रामीण तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. परिजनों में भी आक्रोश व्याप्त है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है. मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा लोग कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




