बलिया-सियालदह ट्रेन से दो चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल जब्त

सीआइबी आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को बलिया-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया.
छपरा
. होली को लेकर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए आरपीएफ ने सुरक्षा बढ़ा दी है. इसी क्रम में सीनियर कमांडेंट एस. रामकृष्णन के निर्देश पर मंगलवार को सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश पंवार के नेतृत्व में गठित टास्क टीम, सीआइबी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को बलिया-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पूर्णिया जिले के नेहरू चौक मुखालिया कस्बा वार्ड संख्या-10 निवासी राजा माली के पुत्र बलमा कुमार और दीपक माली के पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है. वही सीआइबी प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए जंक्शन और ट्रेनों में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान मसरक थाना क्षेत्र के समस्तपुरा गांव की महिला यात्री विमला शर्मा का मोबाइल चलती ट्रेन से चोरी कर लिया गया. सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात टास्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर लिया गया. दोनों आरोपितों को जीआरपी को सौंप दिया गया है.विदित हो कि शनिवार को भी यूटीएस हाल में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के बहाने मोबाइल छीनकर फरार हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




