जमीन के विवाद में पट्टीदारों ने दो भाइयों को मारपीट कर किया घायल

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
जमीन के विवाद में पट्टीदारों ने दो भाइयों को मारपीट कर किया घायल

थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव में जमीन के विवाद में हुई मारपीट में पट्टीदार ने दो सहोदर भाई को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है.

विज्ञापन

तरैया. थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव में जमीन के विवाद में हुई मारपीट में पट्टीदार ने दो सहोदर भाई को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घायल सुरेश साह व पंकज कुमार का प्राथमिक उपचार तरैया रेफरल अस्पताल में हुआ. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीरावस्था में पीएमसीएच रेफर कर दिया. पीएमसीएच में इलाज के दौरान घायल सुरेश साह के फर्द बयान के आधार पर तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. जिसमें कहा गया है कि मेरे पट्टीदार बसंत साह, संतोष साह, संजन कुमार, दूधनाथ साह, प्रदीप साह हमेशा जबरन मेरे हिस्से के जमीन को कब्जा करने के नियत से मारपीट करते है तथा जान से मारने व उठवा लेने की धमकी देते है. सभी आरोपियों ने मिलकर मेरे हिस्से के जमीन में नींव खोद रहे थे विरोध करने पर मारपीट कर मुझे व मेरे छोटे भाई पंकज कुमार व पुत्री को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिये. मारपीट के दौरान गले से सोने का लॉकेट छीन लिये तथा पुत्री को अर्धनग्न कर दिये. फर्द बयान के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन