नोडल शिक्षकों को दिया गया फाइनेंशियल व डिजिटल लिटरेसी का प्रशिक्षण

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
नोडल शिक्षकों को दिया गया फाइनेंशियल व डिजिटल लिटरेसी का प्रशिक्षण

लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण हाइस्कूल छपरा में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय एक नोडल शिक्षक का फाइनेंशियल एवं डिजिटल लिटरेसी प्रोगाम के तहत प्रशिक्षण हुआ.

विज्ञापन

छपरा. लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण हाइस्कूल छपरा में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय एक नोडल शिक्षक का फाइनेंशियल एवं डिजिटल लिटरेसी प्रोगाम के तहत प्रशिक्षण हुआ. प्रशिक्षण की शुरुआत संभाग प्रभारी डॉ अजय कुमार व राजेश कुमार मांझी, मास्टर ट्रेनर बलवंत कुमार, प्रिया प्रदर्शनी द्वारा दीप प्रज्वलन कर संयुक्त रूप से किया गया. मास्टर ट्रेनर बलवंत कुमार ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत बच्चे छोटी-छोटी रकम बचत कर एक बहुत बड़ी रकम बना सकते हैं व फिजूल खर्ची से निजात पा सकते हैं. इसके तहत डिजिटल लिटरेसी के बारे में उन्होंने बताया की बहुत तरह के साइबर अपराध हो रहे हैं. जिसमें पिन कोड की पूछ कर बैंक से पैसा का निकासी करना इत्यादि के बारे में भी नोडल शिक्षकों का जानकारी दिया. डॉ अजय कुमार ने कहा साइबर में कई तरह के धोखाधड़ी होता है. जिससे जागरूकता के तहत इसको कम किया जा सकता है. इस प्रोग्राम में प्रत्येक प्रखंडों से नोडल शिक्षक मौजूद थे. नोडल शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण की सराहना की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन