saran news : अतिक्रमण से एनएच पर लग रहा जाम, यात्री परेशान
Author Shailesh kumar
Updated:
विज्ञापन

saran news : सड़क किनारे बाजार व बेतरतीब पार्किंग से दिनभर रहती है जाम की स्थिति, दिघवारा रेलवे ढाला के पास हालात बदतर, मरीज व स्कूली बच्चे प्रभावित
विज्ञापन
saran news : दिघवारा. हाजीपुर-छपरा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर दिन-प्रतिदिन बढ़ता अतिक्रमण न केवल गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा है, बल्कि यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इस मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में लंबा समय लग रहा है. ऐसे में फर्राटेदार सफर की उम्मीद पर ग्रहण लग जाता है और यात्री जगह-जगह जाम से जूझते नजर आते हैं. सड़क किनारे लगने वाली दुकानों, सजते बाजार और सब्जी आढ़तों के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बन जाती है. परेशान यात्री कभी अपनी किस्मत तो कभी व्यवस्था को कोसते नजर आते हैं.दिघवारा पश्चिम रेलवे ढाला पर सुबह से ही जाम जैसी स्थिति
दिघवारा के पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग के समीप लगभग दो दर्जन सब्जी आढ़त लगते हैं. यहां किसान अपनी सब्जियां विभिन्न वाहनों से लाकर सड़क पर ही खड़ा कर लोडिंग-अनलोडिंग करते हैं. इससे लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है. इसके अलावा सड़क के दोनों किनारों पर बेतरतीब वाहनों की पार्किंग से जाम की समस्या और विकराल हो जाती है. इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को अक्सर जाम में फंसना पड़ता है. जाम में फंसकर बीमार मरीजों की स्थिति और खराब हो जाती है, वहीं स्कूली वाहनों को भी आने-जाने में दिक्कत होती है, जिससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी होती है. सड़क पर वाहन खड़ा करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने से स्थिति और बिगड़ रही है. पश्चिमी रेलवे ढाला के दोनों छोर पर टेंपो व टोटो चालकों द्वारा कई लेन में पार्किंग की जाती है, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और जाम लग जाता है. रेलवे क्रॉसिंग खुलने के बाद भी यहां वाहनों को निकलने में काफी समय लग जाता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










