गड़खा थाना क्षेत्र से चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद, चार अभियुक्त गिरफ्तार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
गड़खा थाना क्षेत्र से चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद, चार अभियुक्त गिरफ्तार

गड़खा थाना क्षेत्र में 29 सितंबर को हुई ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चोरी किये गये ट्रैक्टर को बरामद करते हुए इस घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गड़खा. गड़खा थाना क्षेत्र में 29 सितंबर को हुई ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चोरी किये गये ट्रैक्टर को बरामद करते हुए इस घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर गड़खा कांड संख्या 725/25 दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया था. अनुसंधान के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए ट्रैक्टर को बरामद कर लिया. गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में गड़खा थाना के कसिना गांव निवासी राधेश्याम कुमार यादव, गुड्डु कुमार, आकाश कुमार शामिल हैं. इसके अलावा, वैशाली जिला के नगर थाना, जदुआ चिकनौटा गांव निवासी सुजीत राय का पुत्र अभिमन्यू कुमार भी शामिल है. पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई कर रही है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार और थाने के अन्य कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन