ePaper

Saran News : छपरा कचहरी स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना में टोटो चालक घायल

Updated at : 13 Jul 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : छपरा कचहरी स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना में टोटो चालक घायल

Saran News : छपरा सोनपुर रेलखंड के छपरा कचहरी स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना में एक टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

छपरा. छपरा सोनपुर रेलखंड के छपरा कचहरी स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना में एक टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव निवासी साधु राय का 25 वर्षीय पुत्र विजय कुमार राय बताया जाता है. इस संदर्भ में सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में घायल ने बताया कि छपरा कचहरी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर दो टोटो चालक आपस में भिड़ गये. जिसका बीच बचाव करने पहुंचा था. वही अचानक एक स्माईकी युवक के द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं इस घटना के बाद टोटो चालकों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां उसका इलाज जारी है. हालांकि देर शाम तक जीआरपी पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल नहीं पहुंचा गया था.

पूर्व मे भी हो चुकी है घटना

विदित हो की छपरा कचहरी स्टेशन के आसपास पूर्व में भी कई चाकूबाजी की घटना घटित हो चुकी है. लेकिन इसके बावजूद भी नियमित तौर पर पेट्रोलिंग नहीं की जाती है. जहां एक ओर सारण एकेडमी ढाला के समीप रेलवे ट्रैक पर चाकू से हमला कर जगदंब कॉलेज जा रहे छात्र से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया जा चुका है. तो वही पूरब ढाला के समीप लूट के क्रम में अपराधियों ने खैरा के एक छात्र को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन