chhapra news : शहर में सफाई की टाइमिंग गड़बड़, लोगों को हो रही परेशानी

Updated at : 28 Jan 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
chhapra news : शहर में सफाई की टाइमिंग गड़बड़, लोगों को हो रही परेशानी

chhapra news : शहर के मोहन नगर, मौना चौक, सरकारी बाजार, अस्पताल चौक, गुदरी, सलेमपुर आदि इलाकों की हालत इस समय काफी बदतर है. जहां सफाई के कोई इंतजाम नहीं दिख रहे हैं.

विज्ञापन

छपरा. शहर के अधिकांश रिहायशी इलाकों में साफ-सफाई व्यवस्था की कोई टाइमिंग निर्धारित नहीं है. नगर निगम के सफाई वाहन व कर्मी कभी मुहल्लों में सुबह आठ बजे आते हैं, कभी दोपहर में तो कभी शाम में चार बजे भी सफाई की जाती है. शहर के मोहन नगर, मौना चौक, सरकारी बाजार, अस्पताल चौक, गुदरी, सलेमपुर आदि इलाकों की हालत इस समय काफी बदतर है. जहां सफाई के कोई इंतजाम नहीं दिख रहे हैं. वहीं दोपहर के समय जब मुख्य मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ जाती है. उस समय नगर निगम द्वारा सफाई करायी जाती है. जिस कारण अक्सर सड़क पर जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है.

सुबह 10 बजे के बाद भी प्रमुख बाजारों में नगर निगम के ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन सफाई करते दिख जाते हैं. इस दौरान शहर के बाजारों में आये लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. मंगलवार को भी शहर के सरकारी बाजार व मौना बाजार में दोपहर एक बजे सफाई हो रही थी. जिस कारण इस रूट में कुछ देर के लिए जाम की समस्या खड़ी हो गयी.

जाम में फंसे लोगों को संक्रमण का रहता है डर

नगर निगम द्वारा कई बार बिना किसी शेड्यूल के बाजारों व सड़कों पर साफ-सफाई कराये जाने के कारण जाम की समस्या तो खड़ी होती ही आयी है. जाम में फंसे लोग संक्रमित होने की आशंका से भयभीत नजर आ रहे हैं. दोपहर में साफ-सफाई का कार्य किये जाने से कचरे की बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो जाता है.

देर से सफाई होने से सड़क पर फैलता है कचरा

शहर में 50 से अधिक जगहों पर अस्थायी डंपिंग जोन बनाये गये हैं. जहां नगर निगम के छोटे-छोटे वाहनों से मुहल्ले से निकला कचरा लाकर एकत्रित किया जाता है. जिसके बाद सफाई की बड़ी गाड़ी के द्वारा उक्त स्थल से कचरा उठा लिया जाता है. लेकिन सफाई की टाइमिंग गड़बड़ होने से दोपहर दो से तीन बजे तक अस्थायी डंपिंग जोन पर भारी मात्रा में कचरा जमा रहता है. वाहनों की आवाजाही से यह कचरा चक्कों से दबकर नाले में चला जाता है. जिस कारण नाला भी जाम हो रहा है और सड़क पर यत्र-तत्र गंदगी भी फैलती है.

क्या कहती हैं डिप्टी मेयर

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही साफ-सफाई के लिए कर्मियों को निर्देशित किया गया है. सफाई के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित ना हो इसका भी ध्यान रखना चाहिये. इसके लिए सफाईकर्मियों को गाइडलाइन दिया जायेगा.

रागिनी देवी, डिप्टी मेयर, छपरा नगर निगम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन