तीन नाबालिग लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा संचालकों के चंगुल से कराया गया मुक्त

फोटो - एसपी कार्यालय छपरा | Prabhat Khabar Network
छपरा पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर ऑर्केस्ट्रा संचालकों के चंगुल से तीन नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रतिनिधि, छपरा. सारण पुलिस ने नगरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली तीन नाबालिक लड़कियों को मुक्त कराया है. साथ ही एक ऑर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. एसएसपी विनीत कुमार ने बताया कि एएचटीयू, महिला थाना तथा अन्य थानों के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गयी. इसके लिए एक विशेष टीम का गठन भी किया गया था. छापेमारी के दौरान कई ऑर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल की गयी. इस दौरान तीन नाबालिक लड़कियां जिन्हें जबरन ऑर्केस्ट्रा में रखकर नृत्य करवाया जा रहा था. उन्हें मुक्त करा लिया गया. इन नाबालिक लड़कियों में दो बिहार के अलग-अलग जिलों से हैं. जबकि एक लड़की नेपाल से जबरन लायी गयी है. छापेमारी के दौरान गोपालगंज के कटेया निवासी ऑर्केस्ट्रा संचालक मंटू गिरि को गिरफ्तार भी किया गया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. एसएसपी ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इस विशेष अभियान में एएचटीयू के इंस्पेक्टर विशाल आनंद, महिला थानाध्यक्ष नेहा कुमारी, एएसआइ ममता कुमारी, रानी कुमारी व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










