सारण: तरैया की डुमरी पंचायत में संजय यादव निर्विरोध उपमुखिया निर्वाचित, मुखिया ने दिलाई शपथ

Author Manoj kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
डुमरी पंचायत के उपमुखिया पद पर निर्विरोध चुने गये संजय यादव<bha>@</bha> प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के सभागार में चुनाव हुआ सम्पन्न

नवनिर्वाचित उपमुखिया को प्रमाण पत्र देते बीडीओ | Prabhat Khabar Network

Saran News: तरैया प्रखंड की डुमरी पंचायत को नया उपमुखिया मिल गया है. संजय यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है. यह पद पिछले दो माह से रिक्त था.

विज्ञापन

Saran News: तरैया प्रखंड की डुमरी पंचायत में उपमुखिया पद के लिए गुरुवार को हुए चुनाव में संजय यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित किसान भवन के सभागार में डीसीएलआर मढ़ौरा धनंजय त्रिपाठी एवं बीडीओ विभु विवेक की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

एकमात्र नामांकन होने से निर्विरोध चुने गए

निर्धारित कार्यक्रम के तहत उपमुखिया पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई. इस दौरान केवल संजय यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. अन्य किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के कारण उन्हें निर्विरोध उपमुखिया निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

मुखिया कमल देवी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

निर्वाचन की घोषणा के बाद डुमरी पंचायत की मुखिया कमल देवी ने नवनिर्वाचित उपमुखिया संजय यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

दो माह से रिक्त था उपमुखिया का पद

डुमरी पंचायत में उपमुखिया का पद करीब दो माह से रिक्त था. पूर्व उपमुखिया पूनम देवी को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नौकरी मिलने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उपमुखिया पद खाली था, जिसे भरने के लिए चुनाव कराया गया.

वार्ड सदस्य और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

चुनाव के दौरान वार्ड सदस्य मो. निजामुद्दीन, मंजू देवी, मुनरा देवी, अकिंद्र राम, द्वारिका महतो, श्रवण मांझी, रानी देवी, बीर बहादुर महतो और सुजीत कुमार सहित अन्य वार्ड सदस्य उपस्थित रहे.

वहीं, नवनिर्वाचित उपमुखिया संजय यादव को प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, नीरज कुमार सिंह, साबिर हुसैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन