विधायक ने किया पुलिया निर्माण कार्य का उद्घाटन, अब सहज होगा आवागमन
नोट: फोटो नंबर 16 सीएचपी 2 है कैप्सन होगा-निर्माण कार्य का उद्घाटन करते विधायक | Prabhat Khabar Network
मकेर में विधायक ने पुलिया और पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। अब ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी और बच्चों व मरीजों को अस्पताल जाने में आसानी होगी।
नोट: फोटो नंबर 16 सीएचपी 2 है कैप्सन होगा-निर्माण कार्य का उद्घाटन करते विधायक प्रतिनिधि, मकेर. प्रखंड के भाथा, मकेर व पीर मकेर पंचायत के लोगों का वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत संपर्क पथ के साथ पुलिया निर्माण कार्य का उद्घाटन विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह द्वारा किया गया. विधायक ने कहा कि बिहार सरकार, योजना एवं विकास विभाग के सौजन्य से वित्तिय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत भाथा पंचायत के नोनिया टोली वार्ड छह में पुल तथा मकेर बजार तथा सब्जी मंडी मकेर में पीसीसी पथ का उद्घाटन किया गया. पुल के साथ दो पीसीसी सडको के उद्घाटन से मकेर के अलग-अलग गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों को बरसात में भी आवागमन की सुविधा मिलेगी. कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मुखिया राकेश सिंह, निरंजन शर्मा, सुरेंद्र सोनी, उपमुखिया मो इकबाल ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिया तथा पथ बनने से बच्चों के स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में अब दिक्कत नहीं होगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए