सारण में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया हरितालिका तीज, सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

Updated:
विज्ञापन

हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने की शिव-पार्वती की पूजा, पति की दीर्घायु की कामना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण जिले के परसा प्रखंड में हरितालिका तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया. महिलाओं ने पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

Saran News : परसा प्रखंड क्षेत्र एवं नगर पंचायत परसा बाजार सहित विभिन्न गांवों में सोमवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. तीज पूजा को लेकर गांवों के विभिन्न पूजा स्थलों और घरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटने लगी. हजारों महिलाओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.

विज्ञापन

निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजा

निकी कुमारी, आरती कुमारी, सुनीता देवी, मुन्नी देवी, मनोरमा देवी, जूली देवी, माला देवी, अनिता निशा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ हरितालिका तीज की पूजा की. व्रती महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की. पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन सामग्री अर्पित की और हरितालिका तीज की कथा सुनी.

विभिन्न पूजा स्थलों पर पंडितों ने करायी पूजा

विभिन्न पूजा स्थलों पर पंडित राहुल तिवारी, पंडित कृष्ण मुरारी मिश्रा, श्री चौबे, विकास चौबे, मुन्ना चौबे, बब्लू तिवारी, प्रभुनाथ उपाध्याय, नीरज तिवारी सहित अन्य पंडितों ने श्रद्धालु महिलाओं को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करायी. इस दौरान पंडितों ने महिलाओं को हरितालिका तीज व्रत के महत्व और इससे जुड़ी धार्मिक परंपराओं की जानकारी दी.

नए परिधान और श्रृंगार में पूजा की तैयारी में जुटीं महिलाएं

हरितालिका तीज को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही महिलाएं नए परिधान और पारंपरिक श्रृंगार में पूजा की तैयारी में जुटी रहीं. पूजा स्थलों पर शिव-पार्वती के जयकारे और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

दिनभर चलता रहा पूजा-अर्चना का दौर

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और पूजा स्थलों पर दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा. बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने से पूजा स्थलों पर चहल-पहल बनी रही. हर ओर भक्ति गीत और शिव-पार्वती के जयकारे सुनाई देते रहे, जिससे पूरे परसा क्षेत्र में धार्मिक और भक्तिमय माहौल बना रहा.

हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने की शिव-पार्वती की पूजा, पति की दीर्घायु की कामना | Prabhat Khabar Network
हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने की शिव-पार्वती की पूजा, पति की दीर्घायु की कामना | Prabhat Khabar Network
हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने की शिव-पार्वती की पूजा, पति की दीर्घायु की कामना | Prabhat Khabar Network
हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने की शिव-पार्वती की पूजा, पति की दीर्घायु की कामना | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन