सारण: जेपीयू में छात्र समस्याओं को लेकर सौंपा मांग-पत्र, ऑन स्पॉट नामांकन समेत तीन मांगें उठायीं

Updated:
विज्ञापन

मांग पत्र सौंपते छात्र नेता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जेपीयू में छात्र नेता शेख नौशाद ने विश्वविद्यालय प्रशासन को तीन सूत्री मांग-पत्र सौंपा है। इसमें स्नातक सत्र 2026-30 में ऑन स्पॉट नामांकन, परीक्षा परिणामों में सुधार और लंबित मार्कशीट जारी करने की मांग की गई है।

विज्ञापन

Saran News : छात्र हित से जुड़ी तीन सूत्री मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला अध्यक्ष एवं जयप्रकाश विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्र नेता शेख नौशाद ने सोमवार को विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण पदाधिकारी को मांग-पत्र सौंपा. उन्होंने कहा कि नामांकन, परीक्षा, परिणाम और मार्कशीट से जुड़ी समस्याओं के कारण विद्यार्थियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

स्नातक सत्र 2026-30 में ऑन स्पॉट नामांकन की मांग

मांग-पत्र में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन से वंचित विद्यार्थियों को ऑन स्पॉट नामांकन का अवसर देने की मांग की गयी. छात्र नेता ने कहा कि नामांकन से वंचित विद्यार्थियों को एक और अवसर मिलने से उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित होने से बच सकेगा.

लंबित और त्रुटिपूर्ण परीक्षा परिणामों में सुधार की मांग

दूसरी मांग के तहत स्पेशल पार्ट-थर्ड समेत लंबित एवं त्रुटिपूर्ण परीक्षा परिणामों में शीघ्र सुधार कर संबंधित महाविद्यालयों को भेजने की मांग की गयी. शेख नौशाद ने कहा कि परिणाम लंबित रहने या उसमें त्रुटि होने के कारण विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. ऐसे मामलों का जल्द निष्पादन जरूरी है.

सेमेस्टर-5 फॉर्म की तिथि बढ़ाने और लंबित मार्कशीट भेजने की मांग

तीसरी मांग में स्नातक सेमेस्टर-5 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने तथा यूजी सेमेस्टर-1, 2, 3 और 4 के अधिकांश विद्यार्थियों की लंबित मार्कशीट जल्द संबंधित महाविद्यालयों में भेजने की मांग की गयी.

शेख नौशाद ने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में उचित नहीं है. विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्र हित को प्राथमिकता देते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मांगों पर समय रहते सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो छात्र हित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा.

मांग पत्र सौंपते छात्र नेता | Prabhat Khabar Network
मांग पत्र सौंपते छात्र नेता | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन