सारण: महम्मदपुर बाजार में पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन, बच्चों और युवाओं को पढ़ाई के लिए मिलेगा बेहतर माहौल

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन के मौके पर उपस्थित गणमान्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण के महम्मदपुर बाजार में हिंदी दिवस पर एक नए पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन किया गया है. यह सुविधा क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक बेहतर शैक्षिक माहौल प्रदान करेगी.

विज्ञापन

Saran News : हिंदी दिवस के मौके पर सोमवार को प्रखंड के महम्मदपुर बाजार स्थित पंचायत सरकार भवन में पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन किया गया. जिला परिषद सदस्य रत्नेश कुमार भास्कर, मुखिया जलेश्वर मांझी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार कुशवाहा एवं पंचायत सचिव श्याम कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

बच्चों और युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा पुस्तकालय

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य रत्नेश कुमार भास्कर ने कहा कि पुस्तकालय का उद्घाटन क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा. यहां युवा नियमित रूप से पढ़ाई कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के साथ अपना भविष्य बेहतर बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पुस्तकालय की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे.

पंचायत के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने का लक्ष्य

मुखिया जलेश्वर मांझी ने कहा कि पंचायत के बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है. पुस्तकालय कक्ष के खुलने से छात्रों को शांत वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा. इससे उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

उद्घाटन कार्यक्रम में सरपंच सुरेश राम, रामज्ञास चौरसिया, सुरेंद्र पंडित, कामेश्वर तिवारी, अनीश कुमार साहू, नागेश्वर राम, अजय राम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन